लोहरदगा, अगस्त 29 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कुडू प्रखंड क्षेत्र के उडमूडू गांव में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा मछली पालन वाले तालाब में जहरीला पदार्थ डालकर बड़ी संख्या में मछलियों को मारे जाने का मामला सामने आया है। घटना में करीब चार से पांच क्विंटल मछलियों की मौत होने की बात कही जा रही है। इससे मछली पालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना को लेकर उडूमूडू निवासी रुस्तम अंसारी, पिता नसीरुद्दीन अंसारी ने कुडू थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, बीती रात अज्ञात लोगों ने उनके मछली पालन वाले तालाब में कोई जहरीला पदार्थ डाल दिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कीटनाशकयुक्त पानी से तालाब की 10 क्विंटल मछलियां मरीं सुबह जब वह तालाब पर पहुंचे तो पानी की सतह पर बड़ी संख्या म...