लोहरदगा, अगस्त 17 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।जिला परिवहन कार्यालय, लोहरदगा द्वारा प्रत्येक प्रखंड में चालकों की सुविधा के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस बाबत जिला परिवहन अधिकारी जया शंखी मुर्मू ने बताया कि इसी क्रम में भंडरा प्रखंड क्षेत्र में पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 अगस्त को आकाशी, भंडरा और उदरंगी पंचायत के लिए भंडरा पंचायत भवन में, 24 अगस्त को मीठा, बड़गाई और जमगाई पंचायत के लिए जमगाई पंचायत भवन में और 27 अगस्त को भौंरो, मसमानो और उदरंगी गडरोपा पंचायत के लिए भौंरो पंचायत भवन में विशेष कैंप लगाया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रत्येक निर्धारित तिथि को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक किया जाएगा।डीटीओ ने बताया आवेदकों को आधार कार्ड,...