लोहरदगा, नवम्बर 3 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन को 15 ब्रेथ एनलाइजर उपलब्ध कराए गए हैं। मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में हिंडालको इंडस्ट्रीज ने सीएसआर के तहत ये उपकरण प्रशासन को सौंपे। मौके पर उपायुक्त ने जिला परिवहन अधिकारी को जिले में नियमित रूप से ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की जाए और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।उपायुक्त ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर आर्थिक दंड सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्...