लोहरदगा, अगस्त 31 -- Lohardaga News: भंडरा, प्रतिनिधि। गोबिंद एलॉयज लिमिटेड की ओर से सोमवार को लोहरदगा के भंडरा में प्रगतिशील पशुपालकों और किसानों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजमणि उरांव ने टीम गोबिंद ग्वाला द्वारा महिलाओं को डेयरी व्यवसाय का प्रशिक्षण दिए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं डेयरी व्यवसाय से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इससे न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से डेयरी उद्यमिता से जुड़ने का आह्वान किया।कार्यशाला में पशुओं को यूरिया युक्त आहार के दुष्प्रभावों से बचाने की जानकारी दी गई। गोबिंद एलॉयज के एचओडी आरके सिंह ने बताया कि लंबे समय तक यूरिया यु...