लोहरदगा, अगस्त 1 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला प्रशासन ने उपायुक्त संदीप कुमार मीना के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर बनाई गई फर्जी व्हाट्सएप आईडी को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि इस फर्जी आईडी के माध्यम से लोगों को भ्रामक संदेश भेजे जा रहे हैं। व्हाट्सएप कॉल भी किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के अनुसार किसी असामाजिक तत्व ने उपायुक्त संदीप कुमार मीना के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल तैयार की है। इस आईडी के जरिए लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में आम नागरिक किसी भी संदिग्ध संदेश या कॉल पर विश्वास न करें। न ही किसी प्रकार की प्रतिक्रिया दें। प्रशासन ने विशेष रूप से आगाह किया है कि यदि 66 803091600 नंबर से संदीप कुमार मीणा के नाम से व्हाट्सएप संदेश या कॉल ...