लोहरदगा, अक्टूबर 28 -- Lohardaga News: भंडरा, प्रतिनिधि। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षाविद् डा बिंदेश्वर उरांव को दूसरी बार प्रतिष्ठित कैटेलिस्ट आफ एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। राजधानी रांची में टाइम्स आफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से उनके विद्यालय परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समारोह में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन और रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने डा उरांव को सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में उनके प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मान डा ...