Lohardaga News: डालसा का उद्देश्य हर व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना- सचिव
लोहरदगा, अक्टूबर 14 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के द्वारा बुधवार को किस्को प्रखंड अंतर्गत हिसरी पंचायत में 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान चलाया गया। पंचायत के मेरले गांव स्थित राजकीय मिडिल स्कूल मेरले परिसर में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच योजनाओं से संबंधित लाभ का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि डालसा का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर, वंचित और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना तथा उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.