लोहरदगा, अगस्त 29 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुर्घटना में ट्रक ने सामने से आ रही फोर व्हीलर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि फोर व्हीलर का एयरबैग खुल गया। दुर्घटना में न्यू रोड, गोपो ढलान निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद के पुत्र संजय प्रसाद गुप्ता घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल संजय प्रसाद गुप्ता को तत्काल सदर अस्पताल लोहरदगा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। घटना की जानकारी मिलने पर जय श्रीराम समिति के जिला संरक्षक अजय सोनी, ओम महतो समेत समिति के अन्य सदस्य सदर अस्पताल पहुंचे। सदस्यों ने घायल का हालचाल जाना और चिकित्सकों से संपर्क कर उनके उचित इलाज में सहयोग किया। समिति के सदस्यों ने घायल के परिजनों को हरसंभव सहयोग का भ...