Lohardaga News: ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने धीरज साहू और उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
लोहरदगा, जुलाई 4 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एसोसिएशन के संरक्षक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, लोहरदगा के उपायुक्त तथा जिला खनन कार्यालय में खान निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जिले में सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि दुर्घटना किसी से भी हो सकती है, लेकिन लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। संगठन ने लोहरदगा शहर में बढ़ते यातायात दबाव और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए बाईपास सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की।
परिवहन व्यवस्था में सुधार एसोसिएशन ने डीएमओ द्वारा लागू उस व्यवस्था पर भी आपत्ति जताई, जिसमें पाखर से आने वाले ट्रकों को 30 मिनट और नेतरहाट पठार क्षेत्र के अमतीपानी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.