लोहरदगा, अक्टूबर 26 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के हेसल साइडिंग में पिछले एक पखवाड़े से जारी गतिरोध के कारण करीब 1500 बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन बंद है। इससे हजारों लोगों की रोजी-रोटी पर संकट उत्पन्न हो गया है। सोमवार को बक्सीडीपा स्थित कार्यालय में लोहरदगा- गुमला ट्रक ऑनर एसो के अध्यक्ष कवंलजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें ट्रकों का परिचालन शीघ्र शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन का निर्णय लिया गया।एसोसिएशन के अधिकारियों ने कहा कि ट्रकों के बंद रहने से लोहरदगा, गुमला और लातेहार के बॉक्साइट कारोबार के साथ ट्रक मालिकों, चालकों, लोडर-अनलोडर, गैरेज संचालकों,पचंर दुकानदार और पेट्रोल पंप व्यवसायियों की आजीविका प्रभावित हो रही है। मंगलवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर साइडिंग प्रबंधन और प्रशासन से समस्या का समाधान करान...