लोहरदगा, जुलाई 29 -- Lohardaga News: लोहरदगा,संवाददाता। झारखंड आंदोलनकारी महासभा, लोहरदगा जिला समिति की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भगत की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भगत ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को उनका उचित सम्मान और अधिकार दिलाना महासभा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी आंदोलनकारियों को एक मंच पर संगठित कर उनकी समस्याओं को सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि आंदोलनकारियों की जायज मांगों की लगातार उपेक्षा होती रही, तो महासभा लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी। यह भी पढ़ें- शहीद शक्तिनाथ महतो की 78 वीं जयंती को झामुमो की बैठकबैठक में चर्चा बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों के अधिकार, सम्मान और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सर्वसम्मति से आग...