लोहरदगा, अक्टूबर 28 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एक नवंबर (रविवार) को जिले के 27 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 13,161 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार मीना ने बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पेट्रोलिंग और स्टैटिक दंडाधिकारियों को आवंटित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया। केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, बिजली, रोशनी, पेयजल, शौचालय और प्...