लोहरदगा, अगस्त 13 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के 55 सरकारी स्कूलों में प्रशासनिक अधिकारियों ने शैक्षणिक कार्य शुरू किया है। उपायुक्त संदीप कुमार मीना के मार्गदर्शन में तैयार किए गए विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम अकिल एड़पा के तहत जिले में प्रत्येक गुरुवार को प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा आवंटित विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को पढ़ाने एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने की शुरुआत की गई है। प्रत्येक प्रशासनिक पदाधिकारी को एक से तीन विद्यालय आवंटित किए गए हैं। गुरूवार को जिले के 55 चिन्हित विद्यालयों में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल करने के उद्देश्य से प्रशासनिक पदाधिकारी अपने-अपने आवंटित विद्यालयों में पहुंचे। पदाधिकारियों ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के साथ-साथ शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का ज...