लोहरदगा, जुलाई 18 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि। समाज में तेजी से पैर पसार रही नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ अब धार्मिक मंचों से भी निर्णायक आवाज उठने लगी है। शुक्रवार को लोहरदगा जामा मस्जिद कुडू में जुमा की नमाज के दौरान दिया गया खुतबा पूरी तरह नशामुक्त समाज के संदेश पर केंद्रित रहा। मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल हसीब कासमी ने मेंबरों से नशे के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए इसे इंसान, परिवार और पूरे समाज का सबसे बड़ा दुश्मन करार दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि इंसान की सोच, चरित्र, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक प्रतिष्ठा को भी बर्बाद कर देता है। उन्होंने युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि नशे की लत उनके सुनहरे भविष्य को अंधकार में धकेल देगी। उन्होंने कहा कि इस्लाम नशे को स्पष्ट रूप से हरा...