लोहरदगा, अगस्त 27 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, लोहरदगा की जिला स्तरीय कंसल्टेशन समिति की बैठक गुरूवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन सहित पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। एक-दो सितंबर 2026 को नई दिल्ली में जल जीवन मिशन अंतर्गत आयोजित होने वाले समिट को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने जिले में संचालित मल्टी विलेज स्कीम, सिंगल विलेज स्कीम एवं क्लस्टर स्कीम को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया।पूर्ण हो चुकी योजनाओं को समिति गठित कर हैंडओवर करने, हर घर जल नल का सर्टिफिकेशन पूर्ण कराने तथा लाभुकों से समय पर जल कर संग्रह सुनिश्चित करने का निर...