लोहरदगा, सितम्बर 2 -- Lohardaga News: लोहरदगा,संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोहरदगा शहर के बाजार कान्हा के रंग में रंग गए हैं। जन्माष्टमी के पहले बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर लड्डू गोपाल की आकर्षक मूर्तियों से लेकर उनकी डिजाइनर पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले और विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान उपलब्ध हैं। खरीददारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। जन्माष्टमी के अवसर पर घरों में लड्डू गोपाल की पूजा और विशेष श्रृंगार की तैयारी को ले पीतल और चीनी मिट्टी से बनी मूर्तियों की मांग बढ़ गई है। बाजार में पीतल से बनी अलग-अलग आकार की लड्डू गोपाल की मूर्तियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। यह भी पढ़ें- जौलीग्रांट में जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजार गुलजार दुकानदारों के अनुसार ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार छोटी-बड़ी मूर्...