लोहरदगा, सितम्बर 29 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू के संत विनोबा भावे स्टेडियम में टीएफसी टाटी के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय 21वें कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का रंगारंग समापन हुआ। फाइनल मैच में हीरा छोटानागपुर मुरुमगढ़ा और नदिया छात्रावास लोहरदगा के बीच रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें मैदानी गोल नहीं कर पायीं। पेनाल्टी शूटआउट में हीरा छोटानागपुर मुरुमगढ़ा चैंपियन बनी। जिसे 75 हजार का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी गई। तीसरे और चौथे स्थान पर अफान लापुर और एंजल एफसी खरता की टीमें रहीं। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो थे। उनके साथ छात्र नेता चर्चित देवेंद्र महतो भी मौजूद रहे。

जयराम महतो ने युवाओं को दिया संघर्ष और वैज्ञानिक सोच का संदेश स्कॉपियो के उपर खड़े होकर जयराम...