लोहरदगा, अगस्त 12 -- Lohardaga News: लोहरदगा, हिटी। रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान लाठी चार्ज के विरोध में भाजपा का मंगलवार को झारखंड बंद के आह्वान के बाद मंगलवार को कुडू भाजपाइयों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर लगभग एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया। एनएच 43 कुडू रांची रोड में वीर शिवाजी चौक नावाटोली के नजदीक बीच सड़क पर टायर जलाकर सुबह दस बजे से ग्यारह बजे तक भाजपाइयों ने सड़क जाम कर दिया। जिससे रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना परपुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद, सीओ संतोष उरांव, थानाप्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ जाम स्थल पहुंचकर जमाकर्ताओं के काफी समझाने के बाद जाम हटवाकर रोड चालू कराया। यह भी पढ़ें- घाघरा में डेढ़ घंटा सड़क जाम, बंद के समर्थन में उतरे भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान लोगों ने हेमंत सरकार के ख...