लोहरदगा, अगस्त 29 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत चांपी से धौरा तक की सड़क की स्थिति बद से बदतर है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: छह किमी सड़क बनने का छब्बीस वर्षों से ग्रामीण कर रहे इंतजारसड़क की स्थिति बीच में कुंदगड़ा, डूमरटोली, बहराटोली, चुंद पतरा टोली, सलगी, जोगाटोली और धौरा सहित अन्य गांव और टोले पडते हैं। इन सब की आबादी मिला दी जाए तो लगभग पांच से सात हजार की आबादी है। चांपी से धौरा तक सड़क मात्र छह किलोमीटर लंबी है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि एकीकृत बिहार के समय में वर्ष 2000 में यह सड़क बनी थी। उसके बाद आज तक सड़क नहीं बनी। पैदल से लेकर बाइक तक चलने लायक यह सड़क नहीं है। कितनी बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से निवेदन किया गया। लेकिन इस 26 साल के इंतजार में कोई रहनुमा बनकर नहीं आया कि छह...