लोहरदगा, नवम्बर 14 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर लोहरदगा शहर के गुदरी बाजार स्थित प्रिया इलेक्ट्रॉनिक की ओर से छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क ईख का वितरण किया जा रहा है। सोनू भगत ने व्रतियों से आग्रह किया है कि छठव्रती और श्रद्धालु प्रिया इलेक्ट्रॉनिक पहुंचकर निशुल्क ईख प्राप्त कर सकते हैं। प्रिया इलेक्ट्रॉनिक के संचालक सोनू भगत ने बताया कि छठ महापर्व के प्रति आस्था और सेवा भाव को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। उन्होंने सभी छठव्रतियों और श्रद्धालुओं से गुदरी बाजार स्थित प्रतिष्ठान पहुंचकर इस सेवा का लाभ उठाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : आस्था के आगे महंगाई की मार बेअसर, पूजन सामग्री की खरीदारी को उमड़ी यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : शिविर के माध्यम ...