लोहरदगा, अगस्त 3 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा किस्को प्रखंड के परसा टांड़ मेला मैदान में पांच अगस्त को आयोजित होने वाले चेहल्लुम मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सोमवार को एसडीपीओ दिवाकर कुमार ने पुलिस अधिकारियों और सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के अधिकारियों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने अतिथियों के स्वागत और बैठने की व्यवस्था, खिलाड़ियों के लिए निर्धारित मैदान, मेडिकल टीम के स्थान, आपातकालीन सेवाओं, वीआईपी पार्किंग, श्रद्धालुओं के आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने आयोजन समिति से तैयारियों की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: चेहल्लुम पर शहर में सुरक्षा सख्त,...