लोहरदगा, जुलाई 4 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा के तत्वावधान में शुक्रवार को डायट परिसर, चिरी के खेल मैदान में जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन हुआ। इसमें जिले के सभी प्रखंडों की प्रखंड स्तरीय विजेता टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अभिजीत कुमार ने किया। डीएसई ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। फुटबॉल जैसे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। खेल अनुशासन, टीम भावना और लक्ष्य के प्रति समर्पण सिखाता है तथा वर्तमान समय में खेलों में भी बेहतर करियर की व्यापक संभावनाएं हैं। प्रतियोगिता के पहले...