Lohardaga News: चंदलासो पतराटोली में पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का हुआ समापन
लोहरदगा, सितम्बर 30 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के चंदलासो पतराटोली में नवयुवक संघ कोकर पतराटोली, चंदलासो के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का बुधवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत उपस्थित रहे। मौके पर सुखैर भगत ने कहा कि फुटबाल जैसे खेल ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को निखारकर प्रखंड, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों को लगातार प्रोत्साहन और सहयोग देने की आवश्यकता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.