Lohardaga News: घर में अकेली रह रही विवाहिता ने की आत्महत्या
लोहरदगा, सितम्बर 22 -- Lohardaga News: भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा थाना क्षेत्र के जमगाई पंचायत अंतर्गत पंडरिया गांव में तिवारी उरांव की पत्नि नेहा उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मृतका के पति तिवारी उरांव पिछले तीन-चार माह पहले रोजगार के सिलसिले में बाहर हैं। घर में महिला अकेली रह रही थी। सोमवार को परिजनों ने उसे घर के अंदर फंदे से लटका पाया, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही भंडरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इधर घटना के बाद मृतका के परिजनों में मातम की स्थिति है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.