Lohardaga News: ग्रेडिंग में लोहरदगा के कराटेकारों ने दिखाया दम
लोहरदगा, सितम्बर 27 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के बरवाटोली स्थित श्रवण मार्शल आर्ट अकादमी में एसएस स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन और जापान कराटे-डू सुडोकान के संयुक्त तत्वावधान में ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित हुई। विभिन्न स्तर के कराटेकारों ने परीक्षा में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान उनकी तकनीक, गति, काता, किहोन, कुमिते और अनुशासन की परख की गई। परीक्षा रेंसी श्रवण साहू के निर्देशन में सेंसाई सानिया परवीन, सेंसाई प्रियांशु सिंह और सेंसाई उमर अंसारी के सहयोग से हुई। रेंसी श्रवण साहू ने कराटेकारों के प्रदर्शन का बारीकी से निरीक्षण कर परिणाम घोषित किया। आराधना उरांव और तनु उरांव ने ब्राउन बेल्ट थर्ड क्यू से सेकेंड क्यू, अंशु कुमार अर्ष और अर्पित टोप्पो ने ब्लू से पर्पल बेल्ट हासिल किया। भूमिका कुमारी, आराध्या कुमारी और ललित भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.