लोहरदगा, सितम्बर 5 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड के उर्रू तेतरटोली गांव में एसबीआई फाउंडेशन और परिवर्तन समाज विकास समिति, लोहरदगा के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के साथ जांच और दवाइयां मुफ्त उपलब्ध कराई गईं। शिविर में रांची के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा राजीव रंजन ने मरीजों की जांच की। उन्होंने जोड़ों के दर्द, रीढ़ की हड्डी और हड्डियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से पीड़ित मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में कुल 182 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 58 मरीजों के आवश्यक लैब टेस्ट भी निःशुल्क किए गए। जांच के बाद चिकित्सकों की सलाह के अनुसार मरीजों के बीच मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं。 यह भी पढ़ें- Biharsharif New...