लोहरदगा, जुलाई 26 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड अंतर्गत चेरिमा गांव में सामुदायिक जनभागीदारी से तैयार किए गए सुनाय फाउंडेशन लर्निंग एंड कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन-सह-समारोह दो अगस्त को आयोजित होगा। इस अवसर पर सुनाय फाउंडेशन ने शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

समुदायिक प्रयास फाउंडेशन ने बताया कि लोहरदगा के चेरिमा गांव में बच्चों की शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से ग्रामीणों, अभिभावकों, शिक्षकों और बच्चों ने ग्रीष्मावकाश के दौरान एक सप्ताह तक श्रमदान कर बांस से एक आधुनिक सामुदायिक कक्षा का निर्माण किया। पहले जहां गांव के बच्चों को इमली के पेड़ की छांव में पढ़ाई करते थे। वहीं अब गांव वासियों के सामूहिक प्रयास से उनके लिए स्...