लोहरदगा, अक्टूबर 1 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के निंगनी गांगुपारा स्थित कार्तिक उरांव मिनी स्टेडियम में गोपाल उरांव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन गुरुवार को हुआ। इस टूर्नामेंट में बालक और युवा वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर 15 में टू-जी ब्रदर्स विजेता और हरमू रोड लोहरदग उपविजेता बनी। 14 प्लस में ओल्ड वारियर कुटमू प्रथम और एक्स आर्मी लोहरदगा दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में एक्स आर्मी जलकाटोली चैंपियन बनी, उप विजेता दशराटोली और तीसरे स्थान पर आर्यन टीम रही।इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समापन समारोह में युवा कांग्रेस नेता अभिनव सिद्धार्थ, हिंडालको के अधिकारी, निगंनी पंचायत की मुखिया मुन्नी उरांव, बदला पंचायत के पूर्व मुखिया दिलीप उरांव, अलौदी पंचायत के मुखिया बुद्धेश्वर उरांव सहित...