Lohardaga News: गुरुकुल भारती में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
लोहरदगा, सितम्बर 3 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।गुरुकुल भारती स्कूल, लोहरदगा परिसर में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में प्री-नर्सरी से कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में नजर आए। बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और श्रीमद्भगवद्गीता के संदेशों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- राधा-कृष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.