Lohardaga News: गांगुपारा जतरा में दिखा सामाजिक समरसता का भाव
लोहरदगा, अक्टूबर 23 -- गांगुपारा में पारंपरिक जतरा का आयोजन Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर प्रखंड के गांगुपारा गांव में पारंपरिक जतरा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा सांसद सह छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत शामिल हुए। जतरा स्थल पर आयोजन समिति और ग्रामीणों ने पारंपरिक ढोल-नगाड़े, मांदर की थाप और गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसद खोड़हा दलों के बीच पहुंचे और मांदर की थाप पर ग्रामीणों के साथ सामूहिक नृत्य कर उनका उत्साह बढ़ाया। सांसद को अपने बीच नृत्य करते देख ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। जतरा को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि जतरा केवल मेला नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज और पूर्वजों की विरासत को सहेजने का माध्यम है। पूर्वजों ने जतरा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.