Lohardaga News: गडरपो बड़ाटोली में हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने से मवेशी की मौत
लोहरदगा, अगस्त 9 -- Lohardaga News: भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा के गडरपो बड़ा टोली गांव में रविवार को हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने से एक किसान की मवेशी की मौत हो गई। इस हादसे में किसान को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव के घुडू उरांव, पिता बुदू उरांव अपने मवेशियों का चरवाही कर रहा था। इसी दौरान गांव के पास से गुजरा 11 हजार वोल्ट के खुले तार टूट कर मवेशियों को अपने चपेट में ले लिया। इसके संपर्क में आते ही दोनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तब तक काफी देर हो चुकी थी। किसान घुडू उरांव ने बताया कि मृत दोनों मवेशी की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। अचानक हुए इस नुकसान से पीड़ित परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.