Lohardaga News: गंभीर कुपोषित बच्चों को उपचार केंद्र में भर्ती कराएं : बीडीओ
लोहरदगा, अक्टूबर 27 -- Lohardaga News: भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीडीओ प्रतिमा कुमारी की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की गई। बैठक में गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती कराने का निर्देश दिया गया। चिकित्सा प्रभारी डा संजय कुमार ने सीएचसी में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि यहां प्रतिदिन ओपीडी, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, परिवार नियोजन, प्रयोगशाला जांच और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। समीक्षा के दौरान बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि अस्पताल आने वाले किसी भी मरीज को बिना इलाज के वापस नहीं लौटना पड़े। दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.