लोहरदगा, अगस्त 29 -- Lohardaga News: भंडरा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भंडरा के पीएमश्री उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल बिटपी में शनिवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। तत्पश्चात मेजर ध्यान चंद का माल्यार्पण और मार्च पास के बाद दौड़, कबड्डी, रसाकस्सी, क्रिकेट, फुटबाल का आयोजन किया गया। कक्षा एक से पांच के बच्चों द्वारा चम्मच दौड़, बोरा दौड़, तीन पैर दौड़, सौ मि दौड़, खोखो, कबड्डी, आदि खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। जबकि मतीउलला परवेज़ ने बच्चों को खेल भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने का शपथ दिलाया। सभी सफल प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया।इस यह भी पढ़ें- Buxar News: छात्र-छात्राओं के बीच बैडमिंटन, कैरम, लूडो शतरंज, रस्सी कूद दौरान शिक्षक...