लोहरदगा, नवम्बर 24 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में धान की फसल तैयार होने के बाद किसान अपनी उपज बेचने की तैयारी में जुट गए हैं, लेकिन अब तक सरकारी धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। सरकारी खरीद शुरू नहीं होने का फायदा बिचौलिये उठा रहे हैं। आर्थिक जरूरतों के कारण किसान बाजार में औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Palamu News: पलामू में किसानों से औने-पौने दाम पर धान खरीदने के लिए बिचौलिए हावीसरकारी खरीद में देरी से किसान परेशान वर्तमान में किसानों को बाजार में धान का भाव महज 20 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। किसानों का कहना है कि सरकारी क्रय केंद्र समय पर खुल जाते तो उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सकता था। वहीं, बेमौसम बारिश ने भी किसान...