लोहरदगा, जुलाई 15 -- Lohardaga News: कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो नयाटोली में मंगलवार रात एक आढ़त दुकान से चोरों ने करीब सात लाख रूपए नकद चुरा लिया। नयाटोली निवासी कुदूस खान के पुत्र नवाब खान आढ़त और बीज का व्यवसाय करते हैं। मेन रोड के किनारे इनकी दुकान और ठीक पीछे इनका आवास है। दिन भर की बिक्री से मिले नकद भुगतान को वह अपने काउंटर में रखते थे। नवाब ने बताया कि मंगलवार को दुकान में बिक्री से प्राप्त सभी नकद लगभग सात लाख रूपए ड्रावर में रखे गए थे। रात में चोरों ने घर में घुसकर ड्रावर के ताले तोड़कर पैसे गायब कर दिया। नवाब ने कैरो थाना में लिखित शिकायत करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कैरो थाना परिसर में बुधवार को आयोजित पुलिस के जनता दरबार में भी एसपी सादिक अनवर रिज़वी को इस घटना से अवगत कराया गया। क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरी घट...