लोहरदगा, सितम्बर 6 -- Lohardaga News: लोहरदगा संवाददाता। प्रतिभा केंद्र, लोहरदगा द्वारा आयोजित राजीव गांधी सद्भावना फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में केआईसी लोहरदगा अंडर-17 बालक टीम ने स्टूडेंट क्लब किस्को को दो गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन के लिए एस हेम्ब्रम को मैन आफ द मैच और मंजीत कुमार को मैन आफ द टूर्नामेंट चुना गया।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खिलाड़ी लगन और मेहनत के साथ खेलें। जिले, राज्य और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने खिलाड़ियों से फीफा के नियमों और अनुशासन का पालन करने की अपील की। कहा कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास से खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी ...