लोहरदगा, अगस्त 10 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि। एनएच-43 के कुडू-रांची मार्ग पर कुडू इंदिरा गांधी चौक से ढुलूवा खूंटा पुल तक कई जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ था। समस्या को देखते हुए कुडू पुलिस ने सोमवार को सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराई। इंदिरा गांधी चौक के तीन मोड़ों पर बने बड़े गड्ढों, बैंक ऑफ इंडिया के सामने करीब 20 फीट जर्जर सड़क तथा आगे बीच सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों को मिक्सिंग मशीन से सीमेंट, गिट्टी व मसाला डालकर भरवाया गया।थाना प्रभारी अजीत कुमार और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मरम्मत कार्य कराया गया। पुलिस की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...