लोहरदगा, अगस्त 22 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने शनिवार को कुडू अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न पंजियों और अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आम लोगों से जुड़े मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने कार्यालय में स्वीकृत और कार्यरत कर्मियों की संख्या, उपस्थिति और उनके दायित्वों की जानकारी ली। इसके बाद आगत-निर्गत पंजी, अनुक्रमणिका पंजी, कर्म पुस्तिका, कार्य तालिका, दैनिक उपस्थिति पंजी, आकस्मिक अवकाश पंजी और सेवा पुस्तिका समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने चौकीदारों की संख्या और उनके कार्यों की भी जानकारी ली। राजस्व कार्यों की समीक्षा के ...