लोहरदगा, अक्टूबर 23 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा संजना कुमारी ने एशियाई पैरा गेम्स में बैडमिंटन महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश, झारखंड और लोहरदगा का मान बढ़ाया है। एक हाथ से दिव्यांग संजना ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल कर मिसाल पेश की है। संजना को शुरू से ही बैडमिंटन के प्रति गहरी रुचि थी। पढ़ाई में साधारण होने के बावजूद खेल के प्रति उनकी प्रतिभा और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। शिक्षकों ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और प्रोत्साहित किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतना उनकी मेहनत और हौसले का परिणाम है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: सेमीफाइनल में पहुंचीं संजना, अब स्वर्ण पदक पर नजरविद्यालय परिवार ने ...