लोहरदगा, अक्टूबर 24 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड के खरकी पंचायत के बानपुर गांव में निर्माणाधीन बिजली पावर हाउस पिछले 10 वर्षों से अधूरा पड़ा है। इस दौरान परिसर में रखे ट्रांसफॉर्मर, तार समेत अन्य विद्युत सामग्री चोरी होने की बात सामने आई है। करोड़ों रुपये की सरकारी सामग्री गायब होने से विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मोहम्मद साबिर ने बताया कि विद्युत सामग्री चोरी होने की सूचना सरकार को दे दी गई है। ट्रांसफॉर्मर, तार और अन्य उपकरणों के लिए दोबारा मांग की गई है। सामग्री उपलब्ध होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पावर हाउस निर्माण में देरी और सामग्री चोरी होने से ग्रामीणों में चर्चा तेज है। सवाल उठ रहा है कि वर्षों तक सामग्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी ...