लोहरदगा, नवम्बर 28 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का सख्ती से पालन कराने को लेकर कई निर्देश दिए गए। डीसी ने जिला प्रशासन, नगर परिषद और पेयजल और स्वच्छता विभाग को सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) पर जल्द रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया। साथ ही जिला स्पेशल सेल को सक्रिय करने और दुकानों, अपार्टमेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे बड़े कचरा उत्पादकों की पहचान कर उनका नियमानुसार रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने और जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। नगर ...