लोहरदगा, सितम्बर 7 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड अंतर्गत झालजमीरा पंचायत के दतरी गांव में नगरपालिका द्वारा प्रस्तावित कचरा डंपिंग यार्ड के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित कर आबादी क्षेत्र, चरागाह एवं खेल मैदान से दूर कचरा डंपिंग यार्ड का निर्माण कराने की मांग की गई। ग्रामीणों ने कहा कि आबादी के समीप कचरा यार्ड बनने से भविष्य में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मुखिया बंधन उरांव ने कहा कि जनता ने उन्हें पंचायत की देखरेख के लिए चुना है। वे ग्रामीणों के हितों के विरुद्ध किसी भी कार्य का समर्थन नहीं करेंगे। हालांकि, नियम संगत एवं जनहित में होने वाले कार्यों में वे अपना सहयोग जरूर देंगे।

हिंदी हिन्दु...