लोहरदगा, जुलाई 25 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन और आम नागरिकों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोईन अख्तर तथा विश्वनाथ गगराई ने दुकानों-रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की पड़ताल की। इस विशेष औचक निरीक्षण में किस्को मोड़, कचहरी मोड़, ब्लॉक मोड़, बाबा मठ चौक, पावरगंज चौक, सोमवार बाजार, न्यू रोड, मिशन चौक, गुगला रोड, बीएस कॉलेज रोड एवं बरवाटोली चौक स्थित लगभग तीन दर्जन दुकानों में खाद्य पदार्थों और दस्तावेजों की गहन जांच की गई। न्यू रोड स्थित मेसर्स अशोक होटल में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। बाबा मठ स्थित मेसर्स नंदकिशोर किराना दुकान में एक्सपायरी चिप्स, बिस्कुट, कॉर्नफ्लेक्स आदि तथा बीएस कॉलेज रोड स्थित मेसर्स भगवत...