लोहरदगा, सितम्बर 24 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन टीको लोहरदगा में राष्ट्रीय सेवा योजना-एनएसएस स्थापना दिवस पर जल संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों एवं प्रशिक्षुओं द्वारा जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से लोगों को जल के महत्व तथा इसके संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रैली के पश्चात महाविद्यालय परिसर में निबंध लेखन, पेंटिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जल संरक्षण, जल की बर्बादी रोकने तथा भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने से संबंधित अपने विचारों और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर...