लोहरदगा, सितम्बर 2 -- Lohardaga News: पेशरार (लोहरदगा)। लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड स्थित बंजारी बांध से केकरांग पुलिस कैंप तक जाने वाली बिजली सप्लाई लाइन में फॉल्ट के कारण पेशरार प्रखंड मुख्यालय समेत पूरा इलाका एक महीने से अधिक समय से अंधेरे में है। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। लोग मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। केरोसिन तेल भी आसानी से उपलब्ध नहीं है और कहीं मिलने पर इसकी कीमत करीब 100 रुपये लीटर तक है। बिजली संकट की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले कई दिनों से 800 से 1000 ग्रामीण श्रमदान कर बिजली के पोल और तारों की जांच करते हुए फॉल्ट खोज रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस काम में बिजली विभाग का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है。

बिजली नहीं रहना बिजली नहीं रहने से प्रखंड, थाना, बैंक, अंचल का...