लोहरदगा, जुलाई 21 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। एकल अभियान भाग लोहरदगा समिति की बैठक शंकर सेवा समिति कार्यालय में समिति अध्यक्ष नवल किशोर अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं ॐ के उच्चारण के साथ किया गया। बैठक में लोहरदगा अंचल समिति का कार्यकाल समाप्त होने तथा दक्षिण झारखंड संभाग के निर्देश के आलोक में लोहरदगा अंचल समिति का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से अशोक पोद्दार को लोहरदगा अंचल समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं रामचंद्र गिरी को अंचल प्राथमिक शिक्षा अध्यक्ष तथा त्रिवेणी दास को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर पूर्व अंचल अध्यक्ष सतीश जायसवाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और संगठन के प्रति योगदान के लिए समिति ने उन्हें ...