लोहरदगा, अगस्त 26 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर बुधवार को लोहरदगा शहर में शांति एवं सौहार्द्र के साथ इस्लाम धर्मावलंबियों ने जश्न-ए-ईद मिलादुन नबी मनायी। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: हुजूर की आमद मरहबा के नारों से गूंजा सेन्हाजुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन अंजुमन इस्लामिया के तत्वावधान में जुलूस-ए-मोहम्मदी आयोजित की गई। जिसका नेतृत्व मसाजिदों के आइमा-ए-कराम और अंजुमन इस्लामिया कमिटी के सदर, सेक्रेटरी व ओहदेदरान के साथ-साथ साबिक सदर व सेक्रेटरी, विभिन्न पंचायतों के सदर व सेक्रेटरी आदि कर रहे थे। हरे रंगों के परचम और खूबसूरत रंग-बिरंगे पताके हाथों में लिये जनसैलाब के रूप में मुस्लिम समुदाय स्थानीय जामा मस्जिद के समीप से होते हुए बड़ा तालाब, बगडू रोड़, तैगी नगर, अमला टोली, सोमवार बाजार, पाव...