लोहरदगा, अगस्त 26 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को लोहरदगा कुडू प्रखंड क्षेत्र पूरी तरह धार्मिक उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया। प्रखंड मुख्यालय सहित चिरी नवाटोली, सुंदरू, नंतिलो, जोजरो एवं आसपास के कई गांवों में अकीदतमंदों ने अदब के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। सुबह से ही विभिन्न गांवों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर जुलूस में शामिल हुए। अपने-अपने गांवों से निकलने के बाद सभी जुलूस कुडू ब्लॉक मोड़ पर एकत्र हुए, जहां हजारों की संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा और इस्लामी झंडे लिए सरकार की आमद मरहबा , नारे-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर आदि नारा लगाते हुए मुख्य सड़क समेत विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिखा देशप्रेम का...