लोहरदगा, जुलाई 22 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। नीट परीक्षा में सफल लोहरदगा के आयुष और हर्ष को सूंडी समाज कार्यकारिणी ने जिला अध्यक्ष रितेश कुमार साहू की अगुवाई में सम्मानित किया। शिक्षिका दीप्ति देवी एवं शिक्षक प्रदीप कुमार हिन्द के ज्येष्ठ एवं कनिष्ठ दोनों पुत्रों आयुष कुमार हिन्द एवं हर्ष कुमार हिन्दके द्वारा प्रथम प्रयास में नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर, लोहरदगा ज़िला में इतिहास रचने का काम किया है। सफल बच्चों को पुष्पगुच्छ देकर तथा सूंड़ी समाज द्वारा निर्मित विशेष अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ उनके अभिवावक माता पिता को भी शॉल देकर सम्मानित किया गया। समाज के अध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि यह सम्मान यह संदेश दे रहा है कि यदि आप अच्छी सफलता प्राप्त करते हो तो उसका सम्मान और आदर सबके मन मे स्वयं ही आ जाता है। यह भी ...