लोहरदगा, अक्टूबर 17 -- Lohardaga News: लोहरदगा/ भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अन्तर्गत भिठा गांव में माता आदि शक्ति भवानी का एक ऐसा मंदिर है, जहां अदृश्य देवी की पूजा की जाती है। मंदिर में देवी की कोई प्रतिमा या चिन्ह नजर नहीं आतीं और न ही किसी ने इन्हें देखने की प्रयास किया है। इस प्राचीन मंदिर का यह परंपरा करीब चार सौ साल पुरानी है। इसके पीछे की मान्यताएं भी किसी को ज्ञात नहीं है। गांव के इस मंदिर में परंपरागत शाहदेव परिवार के सदस्य ही पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन देवी को देखने या छूने का अधिकार किसी को नहीं है। बताया जाता है कि देवी की दस भुजी मूर्तियां एक मंजूषा में बंद है। यह मंजूषा एक बक्से में बंद है। जिसे कपड़ों की गठरी में रखा गया है। परिवार के बुजुर्ग बताते हैं कि पूर्वजों द्वारा आंखों में पट्टी बांध कर प्रत्येक द...